जांजगीर: नवापारा गांव में अवैध रेत उत्खनन पर संयुक्त टीम की कार्रवाई, 2 चैन माउंटेन किया गया जब्त
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग की राज्य स्तरीय टीम एवं राजस्व विभाग,खनिज विभाग की जिला स्तरीय टीम ने संयुक्त रूप से ग्राम नवापारा में छापेमारी की। गत रात्रि लगभग 11 बजे की गई इस औचक कार्रवाई में अवैध उत्खनन में संलिप्त दो चैन माउंटेन मशीनों को जब्त किया गया।