अजयगढ़: कुडरा में कई किसानों की फसलें उजाड़ कर वन विभाग ने करवा दिया वृक्षारोपण
अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट पीड़ित
Ajaigarh, Panna | Jul 26, 2024 अपने बाप दादा के जमाने से काबिज किसान अचानक आई इस आफत से छुटकारा पाने की उम्मीद में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन कहीं भी उन्हें राहत की उम्मीद नहीं दिख रही। अजयगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत धरमपुर के राजस्व ग्राम कुड़रा के लगभग दर्जन भर किसानों ने आज अजयगढ़ तहसीलदार को आवेदन सौंप कर गुहार लगाई है।