अजयगढ़: डीएफओ व एसडीओ ने कुडरा बीट व पिष्टा बीट का किया औचक निरीक्षण, ग्रामीणों से की परिचर्चा
Ajaigarh, Panna | Jul 24, 2024 वन विभाग के डीएफओ गर्वित गंगवार व एसडीओ दिनेश गौर के द्वारा वन विभाग धरमपुर रेंज अन्तर्गत कुडरा बीट व पिष्टा बीट का रेंजर मनोज सिंह बघेल की उपस्थिति में औचक निरिक्षण किया गया विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुडरा बीट कक्ष क्रमांक पी -53 का निरीक्षण किया गया एवं ग्रामीणों से परिचर्चा की गई इसके उपरांत पिष्टा वीट में मानसून गस्त की गई और जरूरी निर्देश दिए ।