बिल्सी: बिल्सी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आईं केवल 27 शिकायतें, मौके पर दो शिकायतों का हुआ निस्तारण
Bilsi, Budaun | Apr 4, 2026 आज शनिवार को बिल्सी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में केवल 27 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।