लाडपुरा: जवाहर नगर थाना पुलिस ने कार से ₹7.75 लाख बरामद कर पांच आरोपी किए गिरफ्तार, नकदी को लेकर पूछताछ जारी
Ladpura, Kota | Aug 20, 2025 कोटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 7.75 लाख रुपए बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार कोटा। जवाहर नगर थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने संदिग्ध कार की चेकिंग के दौरान 7 लाख 75 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो कारें भी जब्त की हैं। साथ ही कार में सवार पांच संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है