लाडपुरा: कोटा के भुवनेश गुप्ता को दिल्ली में मिला राष्ट्रीय सम्मान, महारक्तवीर से हुए अलंकृत
Ladpura, Kota | Aug 20, 2025 मानवता की सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर व अद्वितीय योगदान के लिए कोटा के समाजसेवी भुवनेश गुप्ता को राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में सम्मानित किया गया। दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के भव्य समारोह में लद्दाख के उपराज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने देशभर से चुने गए 80 रक्तवीरों को सम्मानित किया। कोटा के भुवनेश गुप्ता ने बुधवार को शाम 6 बताया क