कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब बेचते हुए एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Feb 29, 2024 थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब बेचते हुए एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक क्षेत्र में अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई और उक्त युवक को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है।