चूरू: ‘म्हारो बालम थानेदार’ बजते ही डीजे पर झूमी महिला थाना एसएचओ रचना बिश्नोई, वीडियो हुआ वायरल
Churu, Churu | Jul 2, 2026 चूरू महिला थाना में कार्यरत एएसआई जितेंद्र सिंह की सेवानिवृत्ति पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। विदाई समारोह के दौरान जैसे ही डीजे पर लोकप्रिय गीत "म्हारो बालम थानेदार" बजा, महिला थाना परिसर उत्साह और उल्लास से गूंज उठा। महिला थानाधिकारी रचना बिश्नोई खुद को रोक नहीं सकीं और पुलिसकर्मियों के साथ डीजे की धुन पर जमकर थिरकती