लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में भाजपा नेता और उनके साथियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने भाजपा नेता के साथी का अपहरण कर पिटाई की और पिस्टल छीन ली। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मोहनलालगंज कोतवाल के कक्ष में भी उन्हें खुलेआम धमकाया गया।