ई रिक्शा व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एआरटीओ से मिले सपा नेता
हरदोई। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने ई-रिक्शा डीलर व्यापारियों के साथ हरदोई सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद कुमार सिंह से ई -रिक्शा चालकों एवं ई रिक्शा डीलरों की समस्याओं को लेकर मुलाकात की।
सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने बताया कि हरदोई के एआरटीओ द्वारा ई रिक्शा चालकों से ई रिक्शा ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्रस्तुत किए जाने के बाद ही पंजीकरण होगा ई रिक्शा ट्रेनिंग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए 10000 से 12000 ई रिक्शा चालक से लिया जाता है जबकि सरकारी फीस 1500 से 2000 तक आती है लगभग 3 महीने से कोई ई रिक्शा का हरदोई एआरटीओ में पंजीकरण नहीं किया गया है जबकि शासन से कोई ऐसा रूल नहीं बनाया गया है कि वाहन के पंजीकरण के समय किसी भी प्रकार का कोई ड्राइविंग लाइसेंस या ट्रेनिंग सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जाए। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है आम जनमानस त्रस्त हो चुका है।
सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में जो भी नियम कानून बनते हैं सब गरीबों के लिए बनाए जाते हैं गरीबों का उत्पीड़न किया जा रहा है भाजपा सरकार में गरीब और गरीब होता जा रहा है। ई-रिक्शा के अलावा किसी अन्य वाहन के पंजीकरण में ड्राइवर लाइसेंस या सर्टिफिकेट का कोई नियम आरटीओ द्वारा नहीं बनाया गया है सिर्फ ई रिक्शा चालकों पर ही क्यों लागू किया जा रहाहै..??
उन्होंने बताया सभी ई रिक्शा डीलरों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है व्यापारी आज अपने को भाजपा सरकार से ठगा महसूस कर रहा है ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार की मंशा है कि गरीब कभी अपने रोजगार का साधन न जुटा पाए।
उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में गरीबों को अखिलेश यादव जी द्वारा निशुल्क रिक्शा वितरण किये गये थे भाजपा सरकार में गरीबों को रोड पर ई रिक्शा प्रशासन चलने नहीं दे रहा है प्रतिदिन रिक्शा सीज और चालान कर दिए जाते हैं एआरटीओ ऑफिस द्वारा ई रिक्शा चालकों को आरसी नहीं दी जा रही है
जिससे गरीब बहुत परेशान है।
रामज्ञान गुप्ता ने बताया कि ई रिक्शा डीलरों के ई रिक्शा लंबित पंजीकरण जो तीन माह से रोके गए हैं अगर जल्द ही पंजीकरण नही किए गए तो सभी व्यापारी अनिश्चित कालीन हड़ताल और धरना पर बैठेगे।
इस मौके पर व्यापारी मुख्य रूप से मौजूद रहे राजीव गुप्ता, पंकज गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, संतराम गुप्ता, राजू गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, निखिल श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, प्रभात मिश्रा, विपिन गुप्ता, अवधेश गुप्ता, भईया लाल, दानिश खान, बादशाह खान, कुलदीप, गौरव श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता, सोनू गुप्ता रामू यादव, विकास त्रिपाठी, विकास गुप्ता, धर्मेंद्र यादव दीपू, आदि लोग मौजूद रहे।
Hardoi, Hardoi | Oct 7, 2026