अनूपपुर: सरई चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला कर सर्विस पिस्टल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
सरई चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला कर सर्विस पिस्टल लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लूटी गई पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। 21 अप्रैल को बकरी चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी और पत्थरों से हमला कर दिया था, उपनिरीक्षक मंगला दुबे और प्रधान आरक्षक राम प्रसाद मरावी घायल हो गए।