भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां 14 साल की नाबालिग के साथ उसके जीजा ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि यह वारदात पीड़िता के घर में ही हुई। किशोरी की तबियत बिगड़ने पर पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच में उसके प्रेग्नेंट होने की पुष्टि की |