पुलिस आयुक्त आगरा के निर्देशन में पुलिस लाइन्स सभागार में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, महिला व बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, लंबित विवेचनाओं और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। अपर पुलिस आयुक्त ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, जनसुरक्षा और जनता में विश्वास बढ़ाने के लिए सख्त निर्देश दिए।