मंदसौर: अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ चंबल कॉलोनी में किसानों और किसान नेताओं का प्रदर्शन
मंदसौर में किसानों और किसान नेताओं ने अघोषित बिजली कटौती के विरोध में चंबल कॉलोनी स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भारी बिजली बिल,करंट हादसों में मुआवजा नहीं मिलने और नीचे लटकते बिजली तारों पर नाराजगी जताई। वाहन रैली निकालकर प्रशासन से समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई,