मनेर: देवी चौराहा मोहल्ला में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष में हुए मारपीट के दौरान पति और पत्नी हुए घायल
Maner, Patna | Jul 10, 2026 मेयर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवी चौराहा मोहल्ला में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान पति और पत्नी घायल हो गए। जिसे इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। घायलो की पहचान चंदेश्वर राय और सुगा देवी के रूप में की जा रही है।