प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 22 जनवरी को सिरोही आएंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे जयपुर एयरपोर्ट से प्लेन द्वारा रवाना होकर 12.50 बजे सिरोही हवाई पट्टी पहुंचेगे। 12.55 बजे सिरोही हवाई पट्टी से कार द्वारा रवाना होकर 01 बजे अरविंद पवेलियन स्टेडियम पहुंचेगे।