हाजीपुर: वैशाली जिले में 24 घंटे में 60 अभियुक्त गिरफ्तार, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से भेजे गए न्यायिक हिरासत में
वैशाली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से अलग-अलग मामले में 24 घंटे में 60 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसे पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसकी जानकारी वैशाली पुलिस मुख्यालय से दोपहर लगभग 1:00 बजे रविवार कोदी गई।