अकबरपुर: कस्बा रुरा के नहर पुल के पास देसी शराब ठेका के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो रही है।वहीं पास में खड़े किसी व्यक्ति के द्वारा वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया है। वायरल वीडियो थाना रुरा क्षेत्र के कस्बा रुरा के नहर पुल के पास देसी शराब ठेका के पास का बताया जा रहा है।वहीं वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने जांच शुरू की है।