ब्रे कौशाम्बी। प्राथमिक विद्यालय में छात्रों के बीच मारपीट, घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत
चरवा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर सुधवर में कक्षा 5 के दो छात्रों के बीच हुई मारपीट के बाद एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि घटना के दौरान मौजूद शिक्षक मूकदर्शक बने रहे और समय रहते बच्चों का बचाव नहीं किया। गंभीर रूप से घायल छात्र को प्रयागराज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में लोग विद्यालय पहुंचकर लापरवाह शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। #UPNews #BreakingNews #Kaushambi #justice #kaushambivoice #CrimeNews #UttarPradesh #localnewsgorakhpur
✍️ अजय कुमार
KAUSHAMBI VOICE