जगदलपुर: स्वच्छता महा अभियान-2026 के तहत आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम में महापौर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
नगर निगम जगदलपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत स्वच्छता महा अभियान 2026 के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक के डोंगरी सेंटर में किया गया। कार्यक्रम महापौर संजय पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान आमजन को स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।