कोल: पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट, दलित परिवारों से मिलने वाले डेलिगेशन में होना था शामिल
Koil, Aligarh | May 2, 2025 सपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर को उनके आवास पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। लक्ष्मी धनगर को सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के साथ दलित परिवारों से मिलने जाना था। सूचना पर पुलिस उनके आवास पर पहुंची और हाउस अरेस्ट कर लिया है।