वाड्रफनगर: पुलिस ने अवैध डीजल परिवहन पर की बड़ी कार्रवाई, 385 लीटर डीजल किया ज़ब्त
वाड्रफनगर गुरुवार बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से डीजल परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 385 लीटर डीजल जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें 11 जरीकेन में भरा डीजल बरामद हुआ। जब्त डीजल की अनुमानित कीमत करीब 39 हजार रुपये बताई गई है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया