खरगोन। अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण समाज के बैनर तले रविवार को रेवा न्यास परिसर में नार्मदीय ब्राह्मण समाज इकाई खरगोन द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान समारोह, परिचय पुस्तिका विमोचन, महिलाओं का हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन आदि कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बालकृष्ण पाटीदार, नपा अध्यक्ष छाया जोशी रही।