जगदलपुर: इंस्टाग्राम पर हिंदू देवी-देवताओं पर असभ्य वीडियो बनाने वाले व्यक्ति पर बजरंग दल ने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई FIR
जगदलपुर निवासी आशीष मल्लाह नामक युवक द्वारा सोशल मिडिया इंस्टाग्राम मे हिन्दू देवी देवताओं के ऊपर फ़िल्मी डायलॉग बना कर एडिट कर हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ करने एवं देवी देवताओं को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए थाना सिटी कोतवाली में FIR दर्ज करवाई है। बजरंग दल का कहना है कि ऐसे आपत्ति जनक पोस्ट से हिन्दू जन मानस का ह्रदय आहत है।