गणतंत्र दिवस के दिन बोकारो मॉल स्थित पीवीआर सिनेमा में उस वक्त हंगामा मच गया, जब झारखंड की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के नशे में धुत कार्यकर्ता फिल्म ‘बॉर्डर’ देखने पहुंचे। नशे में पाए जाने पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोका, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।