रायबरेली: मुंशीगंज औघड़ आश्रम में सैकड़ों पथरी रोगियों को निशुल्क आयुर्वेदिक दवा का वितरण, श्रमदान कार्यक्रम भी आयोजित
Raebareli, Raebareli | Jul 5, 2026
भदोखर थानाक्षेत्र के मुंशीगंज स्थित,औघड़ आश्रम में रविवार को पथरी रोगियों को,निशुल्क आयुर्वेदिक दवा का वितरण राम प्यारे मौर्य द्वारा किया गया।इस दौरान सैकड़ो लोगों ने यहां,आयुर्वेदिक पथरी की दवा निशुल्क प्राप्त की,रायबरेली जिले के साथ-साथ अन्य कई जनपदों के लोग यहां,रविवार को दवा लेने के लिए पहुंचते हैं। जिससे उनको अच्छा लाभ मिल रहा है और फायदा हो रहा है।