सुसनेर: सोयतकला नप में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, मधुमक्खी के हमले से उतरा, 1 घंटे चला ड्रामा
बुधवार शाम 6 बजे के लगभग 1 युवक सोयतकला नप परिसर में स्थित पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। इस अप्रत्याशित घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। युवक काफी देर तक टंकी पर खड़ा रहा, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। टंकी के पास मधुमक्खियों के झुंड ने युवक पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से घबराकर युवक ने स्वयं को उतार लिया।