बरेली: भमोरा के गांव गिलोरी में अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बरेली जिले के थाना भमोरा क्षेत्र के गांव गिलोरी में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने के कारण शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, हालांकि परिवार वाले शराब पीने के कारण मौत हो जाने का कारण बताते रहे। भमोरा थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।