बरेली: जिला पीलीभीत के थाना गजरौला के रहने वाला व्यक्ति सड़क दुर्घटना में हुआ घायल बरेली में उपचार के दौरान हुई मौत
जिला पीलीभीत के थाना गजरौला का रहने वाला एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था जिनको उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। काम पर से घर लौट रहा था बाइक से किसी अन्य गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था तभी बाइक फिसल गई और घायल हो गया। व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मचा है पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।