बरेली: सिटी स्टेशन के पास होमगार्ड ने ऑटो चालक को पीटा, वीडियो वायरल
सिटी स्टेशन के पास ऑटो से छोड़ने पर जब चालक ने किराया मांगा तो होमगार्ड आग बबूला हो गया। उसने चालक के साथ जमकर मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले की शिकायत एसएसपी और जिला होमगार्ड अधिकारी से की गई है। शाही थाना क्षेत्र के वंशीपुर नरखेड़ा निवासी रवि राजपूत ने बताया कि वह इज्जतनगर के मिनी बाइपास के पास किराए के मकान में रहते है।