जबलपुर: खाकी शर्मसार: गौरीघाट पर नशे में डूबा मिला होमगार्ड सैनिक, वीडियो वायरल होने पर लाइन अटैच
जबलपुर बरगी के हालिया क्रूज हादसे से सबक लेने के बजाय जबलपुर के गौरीघाट में सुरक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड सैनिक छित्तूराम अपनी ड्यूटी निभाने के बजाय नशे में धुत होकर चौकी में वर्दी उतारकर आराम फरमाते मिले। इस घोर लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विभाग में हड़कंप