भीलवाड़ा: हमीरगढ़ के समीप रोड पर अचानक आए पशु को बचाने के प्रयास में बाइक सवार फिसला, जिला अस्पताल में इलाज जारी
हमीरगढ़ के समीप शनिवार शाम करीब 7:00 बजे रोड पर अचानक आए पशु को बचाने के प्रयास में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर फिसल गया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।