भीलवाड़ा: सांगानेर के समीप निर्माणाधीन इमारत पर पाइड टूटने से 2 मजदूर 5वीं मंजिल से नीचे गिरे, दोनों हुए घायल
सांगानेर के समीप एक निर्माणाधीन इमारत पर कार्य करने के दौरान पाइड टूटने से दो मजदूर 5वी मंजिल से नीचे गिर गए।हादसे में दोनो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनो घायलों को इलाज के लिए जिला लाया गया,जहां एक मजदूर की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।