अकीदत से निकला चेहलुम का जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद
रसड़ा (बलिया): शिया समुदाय की ओर से मंगलवार शाम रसड़ा नगर में हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में चेहलुम का जुलूस पूरे अदब और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर कर्बला के लिए रवाना हुआ, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजिए को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। जुलूस के दौरान मातम और धार्मिक रस्में अदा की गईं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
#Ballia #Rasra #Chehlum #ImamHussain #LiberalMediaBallia
Belthara Road, Ballia | Aug 4, 2026