सांगानेर: जयपुर के शिप्रा पथ थाना इलाके में दिनदहाड़े दो स्कूटी सवार युवतियों से अज्ञात बदमाशों ने लूट की, पुलिस जांच कर रही
जयपुर में दिन दहाड़े 2 स्कूटी सवार युवतियों को चलती स्कूटी पर लूटने का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी का पीछा कर दोनों सहेलियों को गिरा दिया, जिससे दोनों सहेलियां बेहोश हो गई। दरअसल घटना रविवार दोपहर की शिप्रापथ थाना इलाके की बताई जा रही है। घायल सहेलियों ने इलाज के बाद शिप्रापथ थाने में बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।