अस्सी क्षेत्र में सीवर की समस्या पर लोगों ने किया चक्काजाम, पुलिस ने समझा कर मामला कराया शांत
Sadar, Varanasi | Jan 31, 2024 अस्सी क्षेत्र में सीवर की समस्या नासूर बनती जा रही है। इससे आक्रोशित लोगों ने बुधवार को दुर्गाकुंड अस्सी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान नगर निगम प्रशासन और जलकल विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चक्काजाम की वजह से आवागमन बाधित हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका