सुरजनपुर गांव में मुंडन संस्कार के दौरान नौटंकी में पुलिस पर मेहमानों से मारपीट और गृहस्वामी रामशंकर कश्यप को थाने में बंद करने का आरोप लगा है। इस घटना समेत थाने में सुनवाई न होने की शिकायतों को लेकर रविवार दोपहर सेवता से विधायक ज्ञान तिवारी थाना रामपुर मथुरा पहुंचे और परिसर में धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी बेद प्रकाश श्रीवास्तव मौके पर