अमदाबाद: अमदाबाद थाने में एसएचओ ने ग्रामीण पुलिसों को दागी और जेल से जमानत पर छूटने वालों पर नज़र रखने के निर्देश दिए, सूची सौंपी
अमदाबाद थाना में थानाध्यक्ष ने रविवार को 5:30 बजे ग्रामीण पुलिसों को सूची देकर दागी एवं जेल से बेल पर बाहर आने वाले के गतिविधि पर नजर रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि सीडी पार्ट 2 जो जेल से बेल पर बाहर है एवं स्थाई वारंटी की सूची ग्रामीण पुलिसों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि क्राइम व अवैध कारोबार से धन अर्जित करने वाले की सूची मांगी गई।