मौजमाबाद: कालाडेरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में देर शाम मजदूर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की, पुलिस मौके पर पहुंची
कालाडेरा कस्बे के रीको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार देर शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कालाडेरा थाना प्रभारी पूजा पूनिया ने बताया कि राजकीय अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक युवक को फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल लाया गया है। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।