बसंतपुर: वीरपुर: एनजीओ और सफाईकर्मियों के विवाद के दो दिन बाद सफाईकर्मी काम पर लौटे
वीरपुर नगर पंचायत में पिछले दो दिनों से स्वच्छता का कार्य पूरी तरह से ठप था. नगर के गली से लेकर चौक चौराहे तक कचरे का अंबार लगा रहा. बुधवार को नगर प्रशासन की पहल और बीते लंबित बकाए के भुगतान के आश्वासन पर पुनः स्वच्छता कर्मी काम पर लौटे और नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था बहाल की गई. जानकारी अनुसार नगर पंचायत के सफाई कर्मी अपनी लंबित वेतन और ईपीएफ के भुगतान को