पिछोर: भौंती थाना पुलिस ने साइबर ठगी के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, ₹7.10 लाख की कार व मोबाइल ज़ब्त
थाना भौंती पुलिस ने ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत साइबर ठगी के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए लोगों को बलात्कार और चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूल रहा था।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।जिसका प्रेस नोट मंगलवार शाम लगभग 7:00 बजे मीडिया को जारी किया गया