हुज़ूर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Huzur, Bhopal | May 9, 2026 भोपाल के बैरसिया इलाके में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पुजारी और उसके साथी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। घटना में घायल 28 वर्षीय संजू शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है|