मुरैना नगर: सिद्धनगर में जिलाबदर ने अपने साथियों के साथ की ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत,चार नामजद आरोपियों पर FIR दर्ज,तलाश जारी।
मुरैना शहर के सिद्धनगर में सोमवार-मंगलवार की रात जिलाबदर आरोपी धारा सिंह गुर्जर ने अपने साथियों के साथ एक घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। शाम को हुए विवाद के बाद आरोपी लौटे और देर रात वारदात को अंजाम दिया।कोतवाली थाना पुलिस ने चार नामजद धारा सिंह, रामू, लोकेन्द्र व शत्रुधन गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।