भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध राजस्थान आशा सहयोगिनी चिकित्सा संघ की बैठक शनिवार को दोपहर 2 बजे जिलाध्यक्ष सीता स्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संघ से जुड़ी आशा वर्कर बड़ी संख्या में उपस्थित हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सीता स्वामी ने कहा कि आशा वर्कर अपने स्तर पर ही लम्बे समय से अपनी मांगों को हल करवाने के लिए संघर्ष करती आ रही।