हुज़ूर: संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का सांसद आलोक शर्मा ने किया निरीक्षण
Huzur, Bhopal | Jul 1, 2026 भोपाल के संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे विकास कार्यों का सांसद आलोक शर्मा ने विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने प्लेटफॉर्म की साफ- सफाई,यात्री प्रतीक्षालय,लिफ्ट,रिजर्वेशन काउंटर सहित विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया |