चरपोखरी प्रखंड के जानेयाडीह गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा खलिहान में रखे पुआल के टाल में आग लगा दिए जाने से चार किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इस घटना में बिहारी पाठक, अशोक पाठक, धर्मेंद्र शर्मा सहित चार किसानों का पुआल जलकर पूरी तरह राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात करीब 8 बजे खलिहान में आग लगने की घटना सामने आई थी।