छतरपुर नगर: बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को सांप ने काटा, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
बड़ामलहरा की रहने वाली बुजुर्ग महिला रूपरानी आदिवासी अपने खेत पर काम कर रही थी तभी उन्हें सांप ने काट लिया, उसके बाद उन्हें इलाज के लिए बड़ा मलहरा अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।वही आज 25 मई सुबह 11:00 बजे जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।