टीकमगढ़: दूध डेयरी: टीकमगढ़ के नायक दूध डेयरी में दौड़ा मौत का करंट: डेयरी मालिक की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप
टीकमगढ़ की नायक दूध डेयरी मे एक दर्दनाक मामला सामने आया है जिसमें दूध डेयरी के मालिक की करंट लगने से मौत हो गई है हादसे के बाद दूध डेयरी परिसर मे अफ़रा-तफ़री मच गई वही परिवार और कर्मचारीयों में शोक की लहर दौड़ गई है घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की जा रही है कि कैसे यह घटना हुई है वही मृतक के शव को जिला अस्पताल टीकमगढ़ पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया