गिरिडीह: बिरनी: भरकट्टा ओपी पुलिस ने मारपीट के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
बिरनी के भरकट्टा ओपी पुलिस ने मारपीट मामले के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को 4 बजे सिविल कोर्ट में पेश किया।जहां से चारों को जेल भेज दिया गया।जेल भेजने से पहले आरोपियों का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया। पिछले दिनों भरकट्टा क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में इन चारों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।