बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक की पहली मंजिल पर शुक्रवार शाम आग लगने की सूचना से मची अफरा-तफरी
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक की पहली मंजिल पर शुक्रवार शाम आग लगने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग बाथरूम में लगी थी। सूचना मिलते ही फायर सेफ्टी टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है।।